Monday, January 26, 2009
हार्दिक बधाईयां
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाईयां। देश के खातिर जान वाले शहीदों को सत-सत नम। उन जबाज युवाओं को सलाम जो सरहद पर मुश्तैदी से डटे हैं और उन मां बहनों को भी सलाम जिसने अपने भाई-बेटों को देश के खतिर कुर्बान कर दिया।एक बार फिर हमने साबित कर दिया है न हम डरे थे न हम डरे और न कभी डरेंगे। भारतीय गणतंत्र की 60वीं सालगिरह के मौके पर आज राजपथ पर देश के सुरक्षा बलों के अप्रतिम शौर्य की गूंज के साथ ही देश की सैन्य शक्ति और विविधतापूर्ण सांस्कृतिक विरासत के रंगबिरंगे प्रदर्शन से देशवासी राष्ट्रीय गौरव की भावना से अभिभूत हो गए। हम सभी को जाति एंव मजहब आधारित संकीर्णता से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करने की कोशिश करनी चाहिए। देश की पारंपरिक कला, गंगा जमुनी संस्कृति, प्रेम भाईचारे और अनेकता में एकता के संदेश को भव्य झांकियों के जरिए लोक कलाकारों ने पेश किया। साठवें गणतंत्र दिवस समारोह में मुंबई के आतंकी हमलों के शहीद एक बार फिर लोगों की चर्चा के विषय बने रहे। आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले वीर जवानों को सर्वो'च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से नवाजा गया। दिल्ली पुलिस के मोहन चंद शर्मा, मुंबई पुलिस के हेमंत करकरे, अशोक काम्टे, विजय सालस्कर और तुकाराम ओंबले तथा एनएसजी के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और हवलदार गजेंद्र सिंह व अन्य अधिकारियों के परिजनों ने अशोक चक्र ग्रहण किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
SP_A0201.gif)
2 comments:
आपको भी गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाईयां। सभी जाने-अन्जाने शहीदों को शत्- शत् नमन।
॥दस्तक॥
गीतों की महफिल
तकनीकी दस्तक
हार्दिक बधाई.आपके लेख में घटनाक्रम थोड़ा ज्यादा हावी रहा. कुछ गणतंत्र पर आपका चिंतन भी पढ़ना चाहेंगे.
Post a Comment